रैणी, राजगढ ,लक्ष्मणगढ उपखण्ड क्षेत्र मे अवैध खनन का सिलसिला जारी,अवैध खनन मे लिप्त एक जेसीबी दो ट्रैक्टर ट्राली सहित जप्त

Mar 10, 2026 - 16:51
 0
रैणी, राजगढ ,लक्ष्मणगढ उपखण्ड क्षेत्र मे अवैध खनन का सिलसिला जारी,अवैध खनन मे लिप्त एक जेसीबी दो ट्रैक्टर ट्राली सहित जप्त

राजगढ (अलवर) जिले के राजगढ और रैणी उपखण्ड क्षेत्र मे इन दिनो वन सहित अन्य क्षेत्रों में खनन माफिया गिरोह द्वारा अवैध खनन का सिलसिला जारी रहने से पर्यावरण को हानि पहुंच रही है। वहीं दूसरी ओर वन्य जीव जंतुओं के आश्रय स्थल उजड रहें हैं।अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हो रहें है। 
वहीं वन भूमि पर अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में 1 जेसीबी मशीन 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त किए गए हैं।

रेंजर लक्ष्मणगढ़ आर एस भाटी ने जानकारी दी है कि राजगढ़ रेंजर राहुल फौजदार ओर उनकी टीम के साथ से मिलकर तीन टीमों का गठन कर अलग अलग रवाना किया । माफियाओं को भनक ना लगे इस वास्ते निजी वाहनों को प्रयोग में लिया गया। कार्यवाही में एक जेसीबी मशीन छिलोड़ी वन क्षेत्र में खनन करते जप्त की गई।

एक ट्रैक्टर ट्रॉली वन क्षेत्र चिमरावली से अवैध खनन कर परिवहन करते एवं एक ट्रेक्टर ट्रॉली वन क्षेत्र झालाटाला से अवैध खनन कर पत्थर परिवहन करते जप्त की गई। सहायक वन संरक्षक लक्ष्मणगढ़ पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी है कि माफियाओं के पास मोबाइल ग्रुप हे जिसमें राजकीय वाहनों की जानकारी रखते हैं। जिस कारण इनपर अंकुश लगाने में काफी मशक्कत करनी होती है। इस बाबत रेंजर भाटी को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................