राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक सेमेस्टर प्रायोगिक परीक्षा 11 मार्च से
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में राज ऋषि भृतर्हरी मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर की बी ए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 11 मार्च से आयोजित की जायेगी |
प्राचार्य डॉ रवि कुमार विजय ने बताया की बी ए पंचम सेमेस्टर की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 11 मार्च को बी ए तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 12 मार्च को तथा बी ए प्रथम सेमेस्टर की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 13 मार्च को राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में आयोजित होंगी | सम्बंधित विद्यार्थियों को अपना परीक्षा प्रवेश पत्र एवं महाविद्यालय प्रवेश पत्र के साथ प्रायोगिक रिकॉर्ड साथ लाना अनिवार्य रहेगा | प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को इस परीक्षा के लिए अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।