सैनी समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 15 को, तैयारियां को लेकर की चर्चा
सकट.(अलवर) कस्बे की बड़ी बाड़ी स्थित ज्योतिबा फुले चौक पर 15 मार्च को सैनी समाज का तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा। सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार रात सैनी समाज सकट नारायणपुर के लोगों की बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की। प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षण सत्र 2024- 25 में सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सैनी समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं सहित राजकीय सेवा में चयनित होने वाले एवं होने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ 14 मार्च शाम 5 बजे पद दंगल के साथ शुरू किया जाएगा। वही 15 मार्च को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम व दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन शुरू होगा। इसी के साथ ही पद दंगल कार्यक्रम का समापन शाम 6 बजे किया जाएगा। पद दंगल में राम अवतार सैनी गुढ़ाचंद्रजी एवं भीखाराम मीणा डैडान एण्ड पार्टी के कलाकारो द्वारा सामाजिक व धार्मिक कथाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।