राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में खिलाड़ी छात्रों को किया सम्मानित

Oct 9, 2023 - 19:24
 0
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में खिलाड़ी छात्रों को किया सम्मानित

 कठूमर (अलवर अशोक भरद्वाज) - 67वीं राज्य स्तरीय खो -खो व कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे सभी खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार ने सोमवार को नोडल केंद्र विधालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विराज चौहान ने बताया कि जिला स्तर पर खो -खो( छात्र) 19 वर्ष की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर स्थानीय विद्यालय के 7 छात्रों ने राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता हिंडोली बूंदी में प्रतिनिधित्व किया
वही एक छात्र मोनू ने 65 किलो की कुश्ती में राज्य का प्रतिनिधित्व किया एवं जिला स्तर पर आयोजित लोक कला उत्सव के तहत पारंपरिक लोक नृत्य में राजीव वर्मा प्रथम व शास्त्रीय नृत्य में प्रज्ञा मीणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शिब्बो राम सोनी एवं समस्त खिलाड़ियों को गोल्ड मैडल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उदय सिंह चौधरी पूर्व CDPO, सुमन मीणा पूर्व व्याख्याता, उमेश चौधरी,बलराम गुर्जर, सुशील चौधरी, महेश चौधरी, उदय सिंह, देवेश भारद्वाज, पिंकी मीणा एवं समस्त स्टाफ विद्यार्थी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................