रसोई गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका; केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ रही है महंगाई-  सिंह

Mar 13, 2026 - 20:20
 0
रसोई गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका; केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ रही है महंगाई-  सिंह

डीग  (नीरज जैन)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के दाम बढ़ाने और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में कमी के विरोध में लक्ष्मण मंदिर के सामने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आमजन पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर में लगभग 110 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ शादी-विवाह और सामाजिक आयोजनों में भी कठिनाइयां बढ़ गई हैं।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस समय शादियों और सामाजिक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इससे समय, श्रम और धन की अतिरिक्त बर्बादी हो रही है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में ईंधन संकट और महंगाई की स्थिति बनी हुई है, जिससे आमजन की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार रोजगार के अवसर कम कर रही है और महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि देश के बजट का आकार बढ़ने के बावजूद रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ओ ने नारेवाजी करते हुए गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और आमजन को राहत देने की मांग की।
इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वेता यादव, सुगड़ सिंह जाटव, भवानी शंकर, फज्जर खान, देवेंद्र सिंह, एससी प्रकोष्ठ के श्रीराम चुलहरा, खेलकूद प्रकोष्ठ के महमूदा खान, ओबीसी प्रकोष्ठ के महावीर गुर्जर, आदिवासी प्रकोष्ठ के राजू मीणा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के गुलसाद खान, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के राजेश मीणा, पर्यावरण प्रकोष्ठ के रघुवीर पटवारी, दिनेश सिनसिनी, प्रताप सिंह महरावर, मूलचंद, पूरण  बडेसरा, दीपेंद्र सिंह, दलवीर सिंह कासोट, विक्रम सिंह एडवोकेट, कुंवर गोवर्धन सिंह, मनोज, हरिओम पेंघोर, पिंटू सावोरा, अजय भटावली, गजराज बांसरोली, दिनेश मोनी, पंकज प्रधान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है