कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय तुसारी में शैक्षिक विज्ञान मेले का हुआ आयोजन

Mar 13, 2026 - 20:18
 0
कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय तुसारी में शैक्षिक विज्ञान मेले का हुआ आयोजन

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय तुसारी में छात्राओं की शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षिक विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीईओ राधेश्याम चौधरी तथा पीईईओ बाबूलाल गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मनीषा चौधरी ने की।
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विज्ञान मेले में छात्राओं द्वारा गणित, विज्ञान एवं अन्य विषयों से संबंधित कई आकर्षक मॉडल और स्टॉल लगाए गए। छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को सरल तरीके से समझाया, जिसे देखकर अतिथियों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण बन गया।
मुख्य अतिथियों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। विज्ञान मेले में विद्यालय की अनेक छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने नवाचारों से सभी को प्रभावित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है