उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने हडिया गैस एजेंसी ग्रामीण का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Mar 16, 2026 - 19:47
 0
उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने हडिया गैस एजेंसी ग्रामीण का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

महुवा (अवधेश अवस्थी )विश्व पटल  मध्य-पूर्व में चल रहे संकट के मद्देनज़र घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को नियमित बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर दौसा के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला कलक्टर दौसा के निर्देश पर सोमवार को महुवा उपखण्ड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम  द्वारा हडिया इंडेन ग्रामीण वितरक का औचक निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी को निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर 360 किलोग्राम गैस का ओपनिंग स्टॉक पाया गया। 

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मनीषा रेशम ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने दी जाए।
उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम ने बताया कि गैस को लेकर उपभोक्ता पैनिक नहीं हो  उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति के बाद 25 दिन बाद बुकिंग करने पर पुनः सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम ने लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक बुकिंग या गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें, क्योंकि प्रशासन द्वारा गैस वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
निर्देशों के अनुसार गैस बुकिंग होने के बाद उपभोक्ता के घर पर ही सिलेंडर की डिलीवरी गैस एजेंसी मित्र को द्वारा की जाएगी, इसलिए गैस एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाएं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करवाएं। यदि उपभोक्ता को गैस सिलेंडर आपूर्ति में कोई समस्या हो टोल फ्री नंबर 07461 294 704 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण एवं कालाबाजारी पर प्रभावी निगरानी हेतु जांच दल गठित किया गया है जिसके द्वारा नियमित रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्तियां वितरण पर निगरानी रखी जाएगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................