सिरस में 7 अप्रैल को जैन रथयात्रा, मेले की तैयारी में जुटा जैन समुदाय
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री श्वेताम्बर जैन तीर्थ ट्रस्ट एवं श्वेताम्बर जैन समुदाय की ओर से गांव सिरस स्थित श्री कलिकाल कल्पतरू भगवान श्री महावीर जी मन्दिर पर 7 अप्रैल को भगवान कलिकाल कल्पतरू महावीर जी रथ यात्रा मेला लगेगा और जिस मेला की तैयारी में ट्रस्ट एव जैन समुदाय के लोग जुटे हुए हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन तथा पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि 7 अप्रेल को एक दिवसीय कलिकाल कल्पतरू श्री महावीर जी रथ यात्रा मेला लगेगा। मेले के इस दिन सुबह 7:00 से नवकारशी, सुबह 9 बजे कलिकाल कल्पतरू श्री महावीर स्वामी की पूजा.अर्चना, रथ यात्रा की बोली,11:30 बजे रथ यात्रा निकाली जाएगी।
इस मेले में भरतपुर,अलवर, दौसा, जयपुर, करौली, आगरा, कलकत्ता, मथुरा, अजमेर, फिरोजाबाद, टुण्डला, अहमदाबाद, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, सवाईमाधोपुर, पलवल, नोएडा, गाजियाबाद, टोंक, कोटा, झालावाड, डीग आदि जिले सहित खेडलीगंज, भिवाडी, वैर, बल्लभगढ, महवा, हिण्डोन,बयाना, मुड़िया साद आदि स्थान के जैन समुदाय के लोग शामिल होंगे। मेला की व्यवस्था के लिए मेला कमेटी बनाई गई है जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन, मंत्री रिखबचंद जैन, कोषाध्यक्ष विमल जैन, वैर के सतीश जैन, मुकेश जैन आदि को मेला कमेटी में शामिल किया गया है।