लक्ष्मणगढ़ में विशाल गणगौरी माता का मेला 21 मार्च व 22 मार्च को होगा आयोजित
लक्ष्मणगढ (अलवर/ कमलेश जैन) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री आदर्श कला मंडल लक्ष्मणगढ़ एवं श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के तत्वाधान में नगर पालिका लक्ष्मणगढ के सौजन्य से दोदिवसीय विशाल गणगौर माता का मेला 21 मार्च व 22 मार्च को आयोजन किया जा रहा है।
21 मार्च शनिवार को गणगौर माता की सवारी घोड़ी नृत्य कला शिव अघोरी नृत्य पट्टे बाजी आकर्षक झांकियां एवं रात्रि को भजन जिकड़ी दंगल का आयोजन भूपेंद्र शर्मा भरतपुर शिव सिंह डीग तेज सिंह इसरोती कठुंबर महिला कलाकार लक्ष्मी सिंन सिनवार नदबई राधा यादव नगला नांगल अलवर द्वारा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 22 मार्च रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय कलाकार प्रवीण प्रजापत एंड पार्टी द्वारा अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
सार्वजनिक पुस्तकालय अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि यह है आयोजन रामलीला मंच पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित किया जाएगा।