आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्र खोहरा मे योग प्रशिक्षिका ने कराया योग
लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरोग्यं परमम् धनम् खोहरा योग प्रशिक्षिका जाह्नवी दीक्षित द्वारा आंगनवाड़ी पाठशाला खोहरा में योगाभ्यास कराया।
योग सत्र में अनुलोम विलोम प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम के बाद सूर्य नमस्कार चक्रासन हलासन सर्वांगासन भुजंगासन शलभासन वज्रासन आदि आसनों का अभ्यास कराया ।
बेहतर स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए नीम गिलोय आंवला एलोवेरा तुलसी हल्दी व्हीट ग्रास के उपयोग की सलाह दी साथ ही इनके औषधीय गुणों के बारे में जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर कार्यकर्ता महिला सहायिका एवं आंगनवाड़ी के छोटे छोटे बच्चे बच्चियां मौजूद रहे ।