जली हुई चुन्नी के टुकड़े ने खोला मर्डर का राज , सामूहिक दुष्कर्म से परेशान नाबालिग ने उठाया हैरान करने वाला कदम

Jun 9, 2022 - 01:40
Jun 9, 2022 - 02:45
 0
जली हुई चुन्नी के टुकड़े ने खोला मर्डर का राज , सामूहिक दुष्कर्म से परेशान नाबालिग ने उठाया हैरान करने वाला कदम

कोटकासिम (संजय बागड़ी)

        कोटकासिम थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में मई माह में हुए एक मर्डर का खुलासा चौंकाने वाला रहा जिसने क्षेत्र के लोगों को झक झोर दिया। जिसमें एक 14 वर्षीय नाबालिग ने अपनी ही चुन्नी से गला घोंटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। बाद में उसने अपनी चुन्नी भी जला दी, लेकिन चुन्नी का एक जला हुआ टकडा पलिस को मौके से हाथ लगा जिस पर खून लगा था। यह टुकड़ा इस पूरे मामले में बड़ा सबूत बना और आखिरकार पुलिस इस नाबालिग तक पहुंच ही गई।
     पूरे मामले को लेकर खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले कोटकासिम के थानाधिकारी महावीरसिंह शेखावत ने बताया कि नाबालिक को निरुद्ध् कर अलवर नारी निकेतन भेज दिया गया है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पूछताछ में इस नाबालिग ने जो कुछ बताया वह चौंकाने वाला मिला। उसने मृतक विक्रम सहित तीन जनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया है।

नाबालिग का प्रेम प्रसंग था, जिसे पता चला उसी ने संबंध बनाए

        नाबालिग लड़की का गांव के ही एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते दोनों के बीच अवैध संबंध थे। गांव के ही दो और लड़कों को इसका पता चला तो ये दोनो लड़के भी नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगे और उसके साथ जबरन संबंध बना लिए। अब ये लोग आए दिन उससे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगे।

मृतक विक्रम को भी पता चला तो उसने भी लडकी को ब्लैकमेल कर बनाया शारीरिक संबंध

       इधर नाबालिग पूर्व सरपंच के यहां रोजाना पानी भरने के लिए जाती थी जहां पर उसे विक्रम मिलता था। एक दिन नाबालिग ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए विक्रम का फोन लिया जिससे प्रेमी जोड़े के बीच हुई बात विक्रम के फोन में रिकॉर्ड हो गई और उसे पूरे मामले का पता भी चल गया। अब विक्रम भी रिकॉर्डिंग के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर जबरन संबंध बनाने को मजबूर करने लगा। इस तरह नाबालिग एक के बाद एक कई लोगों के बीच फंस गई और आखिर परेशान हो गई।

नाबालिग ने उठाया चौंकाने वाला कदम

      बताया जा रहा है कि विक्रम खुद तो उससे जबरन संबंध बनाता ही था साथ ही दूसरों के लिए भी कहता। जिससे नाबालिग परेशान हो गई थी। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अब उसने बड़ा फैसला लिया। प्लान के मुताबिक एक दिन उसने विक्रम को रात को अपने घर के पास खेत में बुलाया। विक्रम उस दिन शराब पीकर पहुंचा। मौका देखकर नाबालिग ने अपनी चुन्नी से उसका गला घोंट दिया और कुछ ही देर में विक्रम की मौत हो गई। इसके बाद नाबालिग ने उसका शव घसीटकर सड़क किनारे डाल दिया। उसने मौके से पैरों और शव को घसीटने के निशान भी मिटा दिए थे। अगले दिन यानी 18 मई को सवेरे लोगों ने शव को देखा तो उसे गांव के ही विक्रम के रूप में पहचान लिया। जिसके बाद परिवारजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को उठाकर मृतक के घर पर ले आए।

गले पर रस्सी के निशान देखकर पुलिस को दी सूचना

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने यह माना कि संभवत शराब पीकर गिरने से विक्रम की मौत हो गई। ऐसे में बिना पुलिस को सूचना दिए ही वे लोग शव को उसके घर ले गए। वहां अंतिम क्रियाओं के बीच उन्हें विक्रम के गले पर रस्सीनुमा चीज के निशान और शरीर पर खून के निशान मिले तो शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जहां शव मिला उसके आसपास छानबीन की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। मौके पर ही पुलिस को विक्रम का एक मोबाइल भी मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके बाद कड़ियां जुड़ती गई। पुलिस नाबालिग के घर तक पहुंची। छानबीन की तो एक जगह जली हुई चुन्नी का टुकड़ा मिला। उसे जब्त कर जांच की गई तो उस पर खून के निशान भी मिले। इसके बाद नाबालिग से पूछताछ की तो उसने जब अपनी यह सारी कहानी बताई तो पुलिस भी चौंक गई।

नाबालिग एक गरीब परिवार से होने के चलते नहीं उठा पाई अपराधियों के खिलाफ आवाज

    

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................