108 कुंडात्मक श्री गोपाल गौपुष्टि महायज्ञ का शानदार आगाज 18 मार्च से; नीमकाथाना के पास दाऊ धाम कालाकोटा में होगा यज्ञ का आयोजन

Mar 17, 2026 - 19:34
 0
108 कुंडात्मक श्री गोपाल गौपुष्टि महायज्ञ का शानदार आगाज 18 मार्च से;  नीमकाथाना के पास दाऊ धाम कालाकोटा  में होगा यज्ञ का आयोजन

नीमकाथाना (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के नजदीक दाऊधाम काला कोटा टोडा में कल 19 मार्च से परम पूज्य अनंत विभूषित श्रीमद् जगतगुरु बाहुबल द्वारा आचार्य पीठाधीश्वर श्री बलदेवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में 108 कुंडात्मक श्री गोपाल गौपुष्टि महायज्ञ का शानदार आगाज शुरू होगा l यज्ञ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ  सनातन धर्म की रीड है l भावरिया के अनुसार कल 19 मार्च को ही हजारों के तादाद में महिलाओं द्वारा एतिहासिक विशाल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी l यज्ञ के दौरान रोजाना श्री ठाकुर जी महाराज के श्रृंगार दर्शन भी श्रद्धालुओं को होंगे l

 यज्ञ का आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा 27 मार्च को पूर्णाहुति होगी एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा l यज्ञ के दौरान कथा का आयोजन भी होगा l रात्रि में रासलीला का भी आयोजन होगा जो 7:00 से 10:00 बजे तक चलेगा l मदनलाल भावरिया के अनुसार 27 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी साथ ही भंडारे का भी आयोजन होगा जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l यज्ञ की तैयारियो को लेकर नीमकाथाना के पास निर्झर धाम आश्रम पर बलदेव दास जी महाराज के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन भी किया गया l इस मौके पर कथावाचक रणवीर भाई जी शेखावाटी वाले, झडाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज, अवध बिहारी दास जी महाराज ,कैप्टन रामनिवास ताखर, महेंद्र सिंह तेतरवाल, विद्वान पंडित संजय शास्त्री सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................