लक्ष्मणगढ़ के लिटिल एंजल एकेडमी विद्याल में योग सत्र का हुआ आयोजन, पतंजलि वैलनेस योगाचार्य ने कराया योग
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगरपालिका क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में श्री गोविन्द देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वाधान में लिटिल एंजल अकेडमी विद्यालय जालूकी रोड में योग सत्र का आयोजन किया गया।
पतंजलि वैलनेस योगाचार्य केदार नाथ शर्मा द्वारा शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार ताडासन वृक्षासन हलासन आदि का अभ्यास कराया ।
योगाचार्य ने आहार में देशी गोमाता का दूध घी दही छाछ के उपयोग के साथ साथ नीम गिलोय आंवला एलोवेरा तुलसी हल्दी एवं व्हीट ग्रास के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देते हुए इनके सेवन की सलाह दी । इस अवसर पर एकेडमी के छात्र छात्राएँ अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे ।