पैसों के लेनदेन में टैक्सी चालक से मारपीट व जाति सूचक शब्दों से अपमानित का मामला दर्ज
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे देर शाम तखतगढ़ टैक्सी स्टैंड पर पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ युवकों ने एक टैक्सी चालक को जबरन उठा कर बाइक पर बिठाकर सिदरू ले जाकर हथियारों के दम पर चालक के साथ जाति सूचक शब्दों में अपमानित करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, मामला थाने तक पहुंचा। गुरुवार को पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ सुमेरपुर जितेन्द्र सिंह के हवाले कर दी है। पुलिस के अनुसार बताया गया कि प्रार्थी चंपालाल पुत्र भूराराम मीना उम्र 46 साल पैशा टैक्सी ड्राइवर निवासी खारसियावास तखतगढ़ ने रिपोर्ट पेश कर अवगत कराया कि मे दिनांक 18 मार्च 2026 की शाम को वक्त करीब 7:30 पीएम पर टैक्सी व अन्य एक व्यक्ति आये ही मुझे कहा कि मेरा सेठ कुदरत सिंह आपको बुला रहा है
तब मैंने कहा कि मेरे टैक्सी यूनियन वालों को बुलाकर बात कर फिर में चलुंगा तब वे एक मोटरसाइकिल लेकर आये व तब उन दिनों ने जबरदस्ती मेरा मुंह पकड़कर मुझे जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बैठा कर जालोर चौराहे होते हुए सिदरू कुदरत सिंह के वहा लेकर गये कुदरत सिंह व अन्य दोनों ने मुझे मिलकर मुझे कमरे में बंद कर थापा मुक्की तलवार व दो पिस्टल से मेरे साथ काफी मारपीट की तथा तलवार से भी मेरे गर्दन पर रगड़ लगाया तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कहा की तुने मेरे से पैसे लेकर गया था जो अभी तक नहीं दिया है
आज मैं मुझे जान से मारे बिना नहीं छोड़ूंगा यह कहते हुए मेरी गर्दन पर तलवार रखकर मुझे मारने की धमकीं दी,तथा कुदरत सिंह ने मेरे सिर पर जो पिस्टल थी या कोई देशी हथियार जिससे मेरे साथ मारपीट की तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।तथा कुदरत सिंह के पास दो हथियार या देशी कट्टा था जिससे मेरे सिर व मेरे बदन पर फिर मुझे काफी बेइज़्ज़त कर व मारपीट कर मेरे पास जो भी पैसे थे वो सब ले लिये फिर मुझे यह कहकर तखतगढ़ टैक्सी स्टैंड पर छोड़ दिया व थाना या अन्य कहीं बात की तो आज तो तेरे साथ इतनी मारपीट करगे की जिंदगी में सोचा भी नहीं
आईंदा मुझे जाने मारकर मेरी लाश घर पर पहुंचाऊंगा। मेरे साथ इन लोगों ने बिना वजह मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया है। मेरे जो घटना घटित हुई उसकी मोबाइल में पुरी रिकॉर्डिंग है । पुलिस ने प्रताप की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर धारा 127 -2 - 115 - 2 - 308 - 2- 3 ,5 बीएनएम 2023 व 3 ,1 r s 3 ,2 va , st ,sc act में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच पत्रावली सीओ सुमेरपुर के हवाले कर दी है