खेरली में एनसीआर रेल यात्री समिति की मीटिंग 20 मार्च को होगी आयोजित
खेरली (दिनेश लेखी) एनसीआर रेल यात्री समिति की मीटिंग 21 मार्च शनिवार को दोपहर 2 बजे गौरव पैलेस खेरली में आयोजित की जाएगी। मीटिंग विधायक रमेश खींची के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की जायेगी और अध्यक्षता लखमीचंद कंसल करेंगे।
समिति अध्यक्ष लखमीचंद कंसल ने बताया कि मीटिंग के मुख्य बिंदु में फाटक संख्या 68 पर रेलवे पुल का निर्माण चालू कराने बाबत, विभिन्न गाड़ियों के ठहराव, बरेली बांदीकुई गाड़ी को जयपुर तक कराने के क्रम में चर्चा की जायेगी। एनसीआर रेल यात्री समिति खेरली के सभी पदाधिकारी और सदस्यों से समय पर पहुंचने की अपील की है।