दो फैक्ट्रियों में भीषण आग करोड़ों का नुकसान

Mar 19, 2026 - 18:27
 0
दो फैक्ट्रियों में भीषण आग करोड़ों का नुकसान

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  कस्बे के रेलवे फाटक नंबर 92 के पास देर रात दो अलग-अलग फैक्ट्रियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में दोनों फैक्ट्रियों को मिलाकर करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सेमी बनाने वाली किसान एग्रो फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में रात करीब 2.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्ट्री मालिक संदीप शर्मा को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिरी हुई थी। घटना की सूचना तुरंत खैरथल थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर खैरथल, किशनगढ़ और तिजारा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से फैक्ट्री में लगी मशीनें, कच्चा और तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यहां करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
इसी दौरान पास स्थित बालाजी फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में भी आग लग गई। फैक्ट्री मालिक देवकुमार ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में नमकीन व कुरकुरे बनाने का कार्य होता है। देर रात आग लगने की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी थी। दमकल और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस फैक्ट्री में करीब 20 से 25 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी जय सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों फैक्ट्रियों का मुआयना किया और आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए। आग की घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................