मेहनत पर पानी, लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में किसानों की आंखें भर गई बरसात

Mar 19, 2026 - 18:28
 0
मेहनत पर पानी, लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में किसानों की आंखें भर गई बरसात

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) उपखंड क्षेत्र में कल देर शाम बारिश ने एक बार फिर किसानों पर सितम ढाया है। क्षेत्र में कई जगह तेज हवा एवं बारिश से खेती का बंटाढार हो रहा है। आज भी गुरुवार को तेज हवाएं चल रही है ‌।
  उपखंड क्षेत्र मे इस दौरान कई स्थानों पर तेज तो कई स्थानों पर रुक-रुककर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। खेतों में खड़ी फसल ​गिरकर खराब हो गई है और दाने झड़ गए हैं। गेहूं और सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत खड़ी हो गई है।पकी हुई रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। 
कटी हुई और खेतों में पककर तैयार खड़ी सरसों और गेहूं की फसल में भारी नुकसान की क्षेत्र से खबरें हैं। जिससे गुणवत्ता और वजन में कमी आने की प्रबल संभावना है।
उपखंड क्षेत्र में इन दिनों सरसों की लावणी की जा रही है, जिससे खेत में काटकर रखी गई फसल भी भीगने से खराब हो गई है। किसानों ने बताया कि सरसों के भाव पहले से ही कम चल रहे हैं, वहीं अब बारिश में दाना भीगने से सरसों के दाम और कम मिलेंगे। 
 बारिश के कारण चल रही कटाई का काम रुक गया है और नमी के कारण कटी हुई फसल के सड़ने व फंगस लगने का डर बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए उन्हें तिरपाल से ढंकें और कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................