गोविंदगढ़ में खेतों में पड़े मिले आंगबाड़ी पोषाहार के पैकेट: ग्रामीण ने वितरण पर उठाए सवाल, अधिकारी बोले-पैकेट आंगनबाड़ी केंद्र के नहीं
गोविन्दगढ़, (अलवर) आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाले पोषाहार के पैकेट गोविन्दगढ़ ब्लॉक के भैंसडावत ग्राम पंचायत के एक खेत में पडे मिलने का मामला सामने आया हैं। खेत में मिले पोषाहार के पैकेट को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है। पोषाहार की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। सैदमपुर में शिविर के दौरान एक्सपायरी किट का वितरण का मामला सामने आया था।
गोविन्दगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैंसडावत में खेतों के किनारे बड़ी संख्या में पोषाहार के पैकेट पड़े मिले है। ग्रामीणों ने जब इन्हें देखा तो नाराजगी जताई और इस पर सवाल उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार उपलब्ध करवा रही है, लेकिन यदि यही पोषाहार लाभार्थियों तक पहुंचने के बजाय खेतों में फेंका जा रहा है तो यह गंभीर लापरवाही है। ओर अधिकारी इस सामग्री को यहां का नही बता रहे है। लेकिन यह सामग्री है तो आंगनवाड़ी की ओर इसे लापरवाही पूर्वक खेतो में पटका गया है। अधिकारी भी यहां आकर केवल देखकर चले गए और समस्या से पल्ला झाड़ लिया।
वही अधिकारियों ने यह जानने की कोशिश भी नही कि आखिर यह पोषाहार खेतों तक कैसे पहुंचा। क्योंकि लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण ही नहीं किया गया या जिस कारणवश इसे खेतों में फेंक दिया गया।
रेनू शर्मा, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी रामबास सेक्टर का कहना है कि- हमारे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का लगातार वितरण हो रहा है। ओर रिकॉर्ड में भी सभी केंद्रों पर रिकॉर्ड सही है। -
बंटी बालोथीया महिला एवं बाल विकास अधिकारी गोविन्दगढ़ का कहना है कि-संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार मिला है, वितरण भी मिला है और स्टॉक रजिस्टर भी मिला है यह जो पैकेट मिले हैं वह इन आंगनबाड़ी केंद्रों के नहीं है।