राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली, बैंड बाजे के साथ 251 महिलाएं कलश यात्रा में हुई सम्मिलित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजस्थान पुजारी महासंघ द्वारा आज 19 मार्च 2026 गुरुवार को एक भव्य विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, कलश यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात यह कलश यात्रा प्रारंभ हुई।
इस अवसर पर पुजारी महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र पंडित उपाध्यक्षसहित समस्त महासंघ के पदाधिकारी मोनू शर्मा योगानंद शर्मा विवेक गुरु योगेश शर्मा महेश चंद शर्मा एवं सभी सदस्य इस भव्य कलश यात्रा में अपनी वेशभूषा में कलश यात्रा के साथ बैंड बाजे के साथ जगन्नाथ मंदिर से प्रातः 11:30बजे रवाना होकर राजर्षि अभय समाज के रंग मंच पर संपन्न हुई ।
इस भव्य कलश यात्रा में 251 महिलाएं बैंड बाजे के साथ अपने सिर पर कलश रखकर मुंशी बाजार त्रिपोलिया bajaaja बाजार होप सर्कस घंटाघर पंसारी बाजार होते हुए अभय समाज रंग मंच पर पहुंची कलश यात्रा का स्वागत बाजार में जगह-जगह पर किया गया।
अभय समाज रंग मंच पर पधारे हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण शर्मा एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण पर स्वागत किया गया एवं वृंदावन से पधारे संत शिरोमणि श्री कमल नारायण जी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका की वरिष्ठ पत्रकार आयरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली ज्योति शर्मा का एवं अभय समाज के वरिष्ठ कलाकार राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित श्री अमृत खत्री का भी स्वागत किया गया
इसके उपरांत अभय समाज रंग मंच पर वृंदावन से पधारे संत कमलनयन महाराज के आशीर्वचन एवं भगवान की आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रशाद वितरण किया जाएगा।