गैस सिलेंडर कालाबाजारी के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) पुलिस ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काछोला क्षेत्र में अवैध रूप से गैस भरने की गतिविधि का खुलासा करते हुए एक ईको कार और 4 गैस सिलेंडर जप्त किए। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य, वृताधिकारी कोटड़ी सुरेश डाबरिया (RPS) तथा थानाधिकारी काछोला मालीराम (पु.नि.) की देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया था।
टीम ने 12 मार्च 2026 की शाम काछोला कस्बे में ईको कार (आरजे 51 सीए 7612) को बिना लाइसेंस और परमिट के गैस भरते हुए पकड़ा। मौके से भारत गैस के 4 सिलेंडर और वाहन को जप्त कर तत्काल रसद विभाग भीलवाड़ा को सूचना दी गई।
इसके बाद 27 मार्च 2026 को रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना काछोला में प्रकरण संख्या 59/2026, धारा 3/7 ईसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मालीराम, सउनि राजकुमार, हैड कॉन्स्टेबल 1348 रामेश्वर लाल और कॉन्स्टेबल 1091 नितेश कुमार शामिल रहे।