झुंझुनूं एसपी ने किया उदयपुरवाटी थाने का निरीक्षण; क्राइम कंट्रोल अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के दिए निर्देश
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने शनिवार की शाम उदयपुरवाटी पुलिस थाने का निरीक्षण किया l इस दौरान उन्होंने थाने की स्थिति का जायजा लिया पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए l पुलिस थाने के समस्त स्टाफ से बातचीत की उन्होंने थाने की भौगोलिक स्थिति पर चर्चा की साथ लंबित मामले व स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाने की सुरक्षा दीवार को लेकर जल्द ही फाइल का अवलोकन कर आगे की प्रक्रिया करेंगे। नगर पालिका प्रशासन से बातचीत कर आगे कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए योजना व तरीके से कार्य किया जाएगा। इस मौके पर थाना अधिकारी रामपाल मीणा ने झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। एसआई ओमप्रकाश ,सुभाष चंद्र, जीवनराम,सहित पुलिसकर्मियों से रूबरू हुए।