जमवाय माता मंदिर परिसर में जन आक्रोश रैली को लेकर की बैठक

Nov 29, 2022 - 00:10
 0
जमवाय माता मंदिर परिसर में जन आक्रोश रैली को लेकर की बैठक

उदयपुरवाटी / गुढा गोड़जी(सुमेर सिंह राव / चौथमल शर्मा)


उदयपुरवाटी कस्बे के निकटवर्ती गांव भोड़की में स्थित जमवाय माता मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। आगामी दिनों में भाजपा की जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए  ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पवन मांवडीया की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवामोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ और विशिष्ठ अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा रहे।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा 5 दिसंबर से उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रैली का आगाज करेगी। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और ढाणियों में जाकर भाजपा की रीति नीति तथा केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं लाभान्वित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। जन आक्रोश रैली में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान 5 दिसंबर से क्षेत्र में निकलने वाली रैली को लेकर भी रूट तय करने और जिम्मेदारी सौंपने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमें अधिक से अधिक केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताने और जागरूक करने को लेकर जोर दिया गया। रैली के विधानसभा संयोजक सतपाल मावलिया ने बताया अशोक गहलोत सरकार 4 साल पूर्ण करने जा रही है जो हर मोर्चे पर विफल रही। जिसके खिलाफ भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा राज्य भर में जन आक्रोश रैली का आगाज कर रही है। युवा प्रमुख संजय जाखड़ ने कहा की वर्तमान सरकार किसानों के विरोधी हैं। और युवाओं को भ्रमित कर बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही हैं तो इसके खिलाफ़ इस रैली का आगाज़ किया जा रहा हैं। इस मौके पर अनिता गुर्जर, हनुमान सिंह, राजू मराठा, अनिल डूडी, श्रवन गुर्जर, कपिल जाखड़, निखिल शर्मा, विजेंद्र गोदारा, संदीप मांठ,भुनेश सैनी आदि अनेक लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................