बिचगांवा में तकिया वाले हनुमान मंदिर मे दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव पर होगा कार्यक्रम
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिचगाँवा में चौथी बार श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम तकिया वाले हनुमान जी मंदिर पर 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को होगा। गोविंद पूनिया ने बताया है कि आयोजन कार्यक्रम मे श्री रामायण पाठ प्रारम्भ 01 अप्रैल को प्रातः 07:15 बजे 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 07:15 बजे शोभायात्रा व कलश यात्रा श्री हनुमान मन्दिर परिसर से ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए वापिस श्री हनुमान मन्दिर पर पहुँचेगी। 02 अप्रैल 2026 को प्रातः 09:15 बजे हवन पूजन कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद 2 अप्रैल को प्रसादी वितरण कार्यक्रम दोप. 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।