दलित समाज के छात्र -छात्राओं मे निशांत ने 97.83% और प्रतीक्षा भारती ने 96% अंक प्राप्त कर क्षेत्र को किया गौरवान्वित

Mar 28, 2026 - 18:55
 0
दलित समाज के छात्र -छात्राओं मे  निशांत ने 97.83% और प्रतीक्षा भारती ने 96% अंक प्राप्त कर क्षेत्र को किया गौरवान्वित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के दो होनहारों, निशांत और प्रतीक्षा भारती ने शानदार अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। टोडर बास निवासी निशांत (LPS स्कूल) ने 97.83% अंक प्राप्त किए हैं, वहीं कनवाड़ा निवासी प्रतीक्षा भारती (लिटिल एंजिल्स एकेडमी) ने 96% अंक प्राप्त कर सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस दोहरी उपलब्धि पर दलित समाज के युवाओं ने NSUI छात्र नेता विनोद जाटव के नेतृत्व में दोनों का भव्य अभिनंदन किया। युवाओं ने उन्हें माला पहनाई और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की छायाप्रति भेंट कर सम्मानित किया।

निशांत के पिता प्रेमचंद ग्राम पंचायत सेक्रेटरी हैं और माता सुशीला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। निशांत भविष्य में सिविल सेवा के जरिए देश की सेवा करना चाहते हैं। प्रतीक्षा भारती के पिता धर्मेंद्र भारती भारतीय सेना (Army) में तैनात हैं। और माता गीता देवी गृहणी हैं। प्रतीक्षा ने अपनी मेहनत से गांव और परिवार का मान बढ़ाया है।
इस खुशी के मौके पर NSUI के छात्र नेता विनोद जाटव, शेर सिंह बौद्ध, नरेंद्र हरसाना, शुभम हरसाना, ऋतिक हरसाना, परवीन कुमार सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं और होनहारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................