कठूमर विधानसभा में 13 अप्रैल को निकलेगी पंचम विशाल बाइक रैली, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Mar 28, 2026 - 20:04
 0
कठूमर विधानसभा में 13 अप्रैल को निकलेगी पंचम विशाल बाइक रैली, युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

कठूमर (दिनेश लेखी)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कठूमर विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अप्रैल को पंचम विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
रैली के आयोजक लक्ष्मीकांत भारतीय ने बताया कि बाइक रैली खेरली से प्रारंभ होकर सोकर, पीपलखेड़ा, समूची, दांतिया, घोसराना, सलवाड़ी, कालवाड़ी, भनोखर, विजयपुरा, बसेठ, धौलागढ़, जाड़ला, गंजपुर, रानोली, टिटपुरी, मथुराहेड़ा, इंद्रावली, धनसिंह नगला, इंद्रा कॉलोनी, तुसारी, सामोली होते हुए कठूमर पहुंचेगी।

रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है, जिसमें सफेद शर्ट, सफेद टी-शर्ट या “जय भीम” लिखी सफेद टी-शर्ट पहनना अनिवार्य रहेगा। वहीं बाइक रजिस्ट्रेशन शुल्क 80 रुपये प्रति बाइक निर्धारित किया गया है, जिसमें झंडे एवं स्टीकर की व्यवस्था की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी फोन पे के माध्यम से 9694054054 (रामदेव) पर पंजीकरण करा सकते हैं।
आयोजकों ने रैली के लिए कुछ आवश्यक नियम भी तय किए हैं। इसके तहत बाइक चालक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। सुरक्षा एवं अनुशासन को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिभागियों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संपर्क सूत्र के रूप में 6350560954, 9694054054, 9785114694, 7665283528 और 6377580655 नंबर जारी किए गए हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................