सरकार द्वारा एमएससी पर खरीद शुरू नहीं किए जाने से किसानों को ओने पौने दामों में बेचनी पड़ रही है अपनी फसल - राजीव चौधरी
डीग (नीरज जैन) डीग जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा सरकार की गलत नीतियो , घरेलू गैस की कमी तथा किसानों की उपज को एम एस पी पर नहीं खरीदने के आदि मुद्दों को लेकर भरतपुर जाकर व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से मिला । इस दौरान उन्होंने फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में भी भाग लिया।
जिला अध्यक्ष चौधरी के अनुसार व्यापार जगत के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया कि सरकार द्वारा एम एस पी पर सरसों की 6200 रुपए, गेहूं की 2585 रूपये , तथा चना की 5875 पर खरीद शुरू नहीं की गई है। अभी तो रजिस्ट्रेशन भी चालू नहीं हुए है।जिससे व्यापारियों और किसानों में भारी असंतोष है। जिला अध्यक्ष चौधरी ने मांग की है कि राज्य सरकार को तत्काल मंडियों में खरीद केंद्र खोलकर एमएस पी खरीद शुरू करनी चाहिए ताकि किसानों को मजबूरी में ओने पौने दामों पर अपनी फसल नहीं बेचनी पड़े।उन्होंने कहा है कि इसके साथ ही घरेलू गैस और व्यावसायिक गैस की बढ़ी कीमतों को वापस लेकर सभी को समयबद्ध गैस सप्लाई की व्यवस्था सुचारु करवानी चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में कामा से जुबेर खान, पेंघोर से फतह सिंह ,धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह बेलारा, ज्वाला प्रसाद बरौली, पला से अनुराग, साबोरा से गजेंद्र सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।