भरतपुर में ट्रेलर में घुसी पिकअप, 3 घायल: आधे घंटे तक फंसे रहे लोग, पुलिस ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया

Mar 29, 2026 - 13:09
 0
भरतपुर में ट्रेलर में घुसी पिकअप, 3 घायल: आधे घंटे तक फंसे रहे लोग, पुलिस ने रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया

भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में जाटौली घना गांव के पास ट्रेलर से टक्कर में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा ट्रेलर में फंस गया, जिसे निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

  • तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब ट्रेलर और पिकअप दोनों भरतपुर से आगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज गति से आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सारस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पिकअप में फंसे लोगों को निकालने के लिए करीब आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद पिकअप को ट्रेलर से अलग किया जा सका और घायलों को बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार पिकअप में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति बाड़मेर जिले के रहने वाले हैं और किसी काम से आगरा जा रहे थे।

  • पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए

सारस चौकी इंचार्ज राधा किशन ने बताया कि हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को चौकी पर खड़ा करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................