श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति को खेलकूदों में उत्कृष्ट कार्य करने पर किया सम्मानित, माय भारत अलवर द्वारा खेल किट का वितरण
नारायणपुर उपखंड के श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत अलवर द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में शनिवार को युवा मंडल संवाद कार्यक्रम एवं खेल किट वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। संस्था विगत वर्ष 2017 से लेकर वर्तमान समय तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, जागरूकता कार्यक्रमों, सहित नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कढ़ाई सहित अन्य प्रशिक्षण कोर्स, सघन वृक्षारोपण आदि कार्य किए जा रहे हैं।
वहीं संस्था द्वारा नारायणपुर के खुमरेडी श्मशान घाट, जगन्नाथ डूंगरी तथा धामेंडा धाम सहित सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर बिना सरकारी सहायता के हजारों बरगद, पीपल, गूलर सहित छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर सघन वृक्षारोपण का कार्य किया है। जो धामेंडा धाम में ऑक्सीजन प्लांट के रूप में तैयार हो चुके हैं, जिससे ऑक्सीजन बैक टू एनवायरनमेंट का सपना साकार हो रहा है। खेल के क्षेत्र में स्थानीय ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर तक उत्कृष्ट कार्य करने एवं खिलाड़ियों को प्रेरित करने के सपने को संजोए हैं जो आज प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहे हैं।
इसको लेकर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत विभाग अलवर जिला उपनिदेशक पंकज यादव, कार्यक्रम सुपरवाइजर तोताराम गुर्जर के द्वारा संस्था सचिव सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष भोमराज शर्मा एवं खेल प्रभारी सुरेश कुमार चौधरी को तीन खेल किट देकर सम्मानित किया गया एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देकर युवा मंडलों का गठन एवं उनके विकास आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी समय में भी युवाओं के भविष्य को साकार करने के लिए संस्था सरकारी सहायता का मोह त्यागकर नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों के प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित एवं ट्रेनिंग प्रदान करेगी।