महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल तिवाड़ी की ढाणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की निकाली सम्मान रैली

Mar 29, 2026 - 17:25
 0
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल तिवाड़ी की ढाणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की निकाली सम्मान रैली

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  कस्बे के निकटवर्ती तिवाड़ी की ढाणी बस स्टैंड पर स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का पहले वर्ष में ही स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट रहा इस दौरान प्रियांशी गुप्ता पुत्री विमलेश गुप्ता ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस दौरान हार्दिक सैनी ने 85.50% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर पिंकी गुर्जर ने 78.86% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

जहां स्कूल परिसर में ताराचंद फाउंडेशन नासिक व पंचवटी सेवा समिति की ओर से विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का समान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को फूल माला व साफा पहनकर पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रज्ञा रश्मि ने क्षेत्र के लोगों को अपील करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय में दाखिला दिलाने की अपील की इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य की ओर से आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। भामाशाह प्रेरकों की प्रयासों से लगातार विद्यालय ऊंचाइयों की ओर बढ़ता जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ व ग्रामीण स्कूल के बच्चों के साथ कोटडी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जशन जुलूस रैली निकाली गई।

भामाशाह प्रेरक सुरेंद्र पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी विद्यालय का अच्छा परिणाम रहने पर बच्चों के अभिभावक उदयपुरवाटी क्षेत्र से भी विद्यालय में दाखिला दिलाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थियों का एडमिशन करवाने की अपील की गई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रज्ञा रश्मि में बंशीधर पारीक, सुरेंद्र पारीक एडवोकेट मुकेश पारीक कमलेश पारीक कमलेश गुर्जर गिरधारी गुर्जर विमलेश गुप्ता विजय गुर्जर बंसी राणा किरण देवी मनीषा देवी रंजना शर्मा, प्रमोद गुर्जर प्रकाश गुर्जर जितेंद्र गुर्जर सहित स्कूल स्टाफ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................