महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज की ओर से शोभायात्रा का होगा आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) 30 मार्च सोमवार को महावीर जयंती के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे जैन समाज की ओर से कस्बे में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में जैन समाज के सैकड़ों युवाओं के साथ-साथ महिला और पुरुष भाग लेंगे। समाज के अध्यक्ष सुमेरचंद जैन ने बताया कि यह शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर चोपड़ा बाजार पुरानी सब्जी मंडी भगत सिंह सर्किल कठूमर रोड वसुंधरा ग्राउंड होते हुए जालूकी रोड से वापसी जैन मंदिर पर प्रस्थान करेगी।
प्रातःजैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया जाएगा । इस आयोजन में शांतिधारा, पूजन देश एवं समाज के कल्याण एवं विश्व के लिए शांति की भगवान महावीर से कामना की जाएगी। शोभायात्रा में भगवान महावीर की झांकी सजावट कर्ता मानकचंद जैन द्वारा अहिंसा वादी, अपरिगृह और सत्य जियो और जीने दो के संदेश से जुड़ी झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।