रामगढ़ में 30 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी महावीर जयंती

Mar 29, 2026 - 17:17
 0
रामगढ़ में 30 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी महावीर जयंती

रामगढ़ (अलवर) जैन समाज द्वारा भगवान महावीर की जन्म जयंती 30 मार्च को बड़े ही श्रद्धा, उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। जैन समाज के प्रवक्ता एडवोकेट मोहित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर दिनभर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रातःकाल जैन मंदिर में नित्य नियम पूजन, विधान एवं अभिषेक का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा जैन मंदिर रामगढ़ से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, हंस मैरिज होम, जैन मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी।
शोभायात्रा के उपरांत मंदिर में भगवान श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया जाएगा। संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति संध्या, महा आरती एवं भगवान महावीर के पालना झूलने का कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................