खैरथल जिला सैनी महासभा की बैठक आयोजित; हैड कांस्टेबल पुष्पा सैनी का किया सम्मान

Mar 29, 2026 - 17:39
 0
खैरथल जिला सैनी महासभा की बैठक आयोजित; हैड कांस्टेबल पुष्पा सैनी का किया सम्मान

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जिला सैनी महासभा खैरथल - तिजारा द्वारा सैनी सभा भवन खैरथल में महासभा अध्यक्ष तेजराम सैनी की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया मीडिया प्रभारी श्याम सैनी ने बताया कि सर्वप्रथम विभिन्न क्षेत्र से पधारे समाज के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।
 समाज बंधुओ ने पुष्प अर्पित कर समाज सुधार क्षेत्र में किए गए उनके योगदान को याद किया गया।  महासभा संयोजक इंजीनियर तेजपाल सैनी ने सभा के बिंदुओं को सबके सामने रखा। सभा का संचालन सचिव इंदर सिंह दहिया द्वारा किया गया।
पुलिस महानिदेशक राजस्थान द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय व महिला आयोग द्वारा सम्मानित होने पर समाज गौरव हेड कांस्टेबल पुष्पा सैनी का पुष्प गुच्छ भेंटकर, शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह  प्रदान कर सम्मानित किया गया।  जिला सैनी महासभा, अलवर से विशेष अतिथि के रूप में पधारे विकास बबेरवाल, कैलाश सैनी, जुगल सैनी व महेंद्र सैनी का माला, साफा व  स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

विभिन्न क्षेत्रों से पधारे समाज के प्रधानों व पदाधिकारियों का भी माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया गया। पुष्पा सैनी ने अपने विचारों में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित व उच्च शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया। बैठक में सामाजिक व पशैक्षणिक क्रांति के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले का 11 अप्रैल को जिला स्तरीय जयंती समारोह मनाये जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे समाज बंधुओं ने जयंती समारोह मनाए जाने का पूरा-पूरा समर्थन किया और कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सहयोग करने का आश्वासन दिया। 
समाज बंधुओं ने आगे आकर कार्यक्रम के सफल व यादगार आयोजन के लिए सहयोग राशि जमा कराई। समाज में व्याप्त कुरीतियों व बुराइयों को दूर करने पर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर बारह गांव सेवा समिति अध्यक्ष अशोक सैनी , खैरथल सैनी समाज अध्यक्ष देवकीनंदन सैनी, महादेव सैनी, श्याम सैनी, राजेश सैनी, किशनगढ़ गंज से अध्यक्ष मुकेश सैनी, हरसोली से पूर्व प्रधान रूपचंद सैनी, मातादीन सैनी प्रकाश सैनी, कोटकासिम से धन्नाराम सैनी, रमेश सैनी, बम्बोरा से भवानी सैनी, रामफल, राम सिंह, मातोर से प्रेमचंद सैनी, महावीर सैनी, शाहाबाद से सुभाष सैनी, सोनू सैनी, बिजवाड़ से राम सिंह सैनी,  बुद्धराम सैनी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सैनी, पूर्व प्रधानाध्यापक बनवारी लाल सैनी, पूर्व पार्षद मंगतू राम सैनी, बिशंभर सैनी, सुभाष चंद सैनी, मुकेश सैनी अध्यापक, पदमचंद, नत्थूराम सैनी, ताराचंद सैनी महावीर सैनी, बंशीधर सैनी, खिल्लू राम, नवल मिलकपुरिया, राजेश सैनी, लक्ष्मण सैनी, भगत सैनी आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................