मेघवंशी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री
गुरला (सत्यनारायण सैन) भीलवाड़ा जिले के रोशन मेघवंशी को भाजपा राजस्थान की अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में रोशन मेघवंशी को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से की गई। रोशन मेघवंशी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और पूर्व में भाजपा जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के जिला महामंत्री तथा भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष जैसे अहम दायित्व निभा चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है