भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर हुआ शोभा यात्रा का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव 30मार्च को कस्बे में जैन समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन जैन समाज द्वारा अहिंसा और सत्य के संदेश के साथ विशेष शोभायात्रा के रूप में किया गया। जैन समाज द्वारा शोभा यात्रा और झांकी सहित जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई जैन मंदिर पर समापन किया गया। समाज के अध्यक्ष सुमेरचंद जैन ने बताया कि इस दौरान शोभा यात्रा का जगह- जगह लोगों ने स्वागत किया । प्रातः मंदिर में भगवान महावीर का विशेष अभिषेक, शांतिधारा राष्ट्र एवं विश्व में शांति की कामना की गई और दीपकों से आरती की गई।
इस मौके पर समाज के महिला पुरुष बच्चे आदि मौजूद रहे। इधर निकटवर्ती गांव मौजपुर में सोमवार को जैन समाज ने जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर महावीर स्वामी जी जन्मोत्सव मनाया बालिका मंडल अध्यक्ष राशि जैन लवीना जैन ने बताया गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा मुख्य बाजारों में होते हुए निकाली। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ । समापन के दौरान जैन समाज द्वारा प्रसाद वितरण आरती भजनों के अनके कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामेश्वर दयाल जैन प्रदीप जैन मोहित जैन भाजपा विनोद जैन महेश जैन दीपक अशोक संजय रजत कुलदीप आदि महिला पुरुष मौजूद रहे।।