अब राजगढ रेलवे स्टेशन पर भी होगा चंडीगढ़ उदयपुर ट्रेन का ठहराव

Jul 19, 2025 - 11:40
Jul 19, 2025 - 13:43
 0
अब राजगढ रेलवे स्टेशन पर भी होगा चंडीगढ़ उदयपुर ट्रेन का ठहराव

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  उदयपुर से चंडीगढ़ उदयपुर गाड़ी नः 20989 / 20990 के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलेगी।उदयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन संख्या 20989 होगी, जो बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे उदयपुर से प्रस्थान कर दूसरे दिन 9:50 चंडीगढ़ पहुंचेगी।ट्रेन 20990 चंडीगढ़ से गुरुवार ओर रविवार को सुबह 11:20 पर प्रारंभ होकर दूसरे दिन सुबह 5:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नई ट्रेन की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने रेलमंत्री का आभार जताया।
 उदयपुर से वायाअजमेर जयपुर बाँदीकुई राजगढ अलवर रेवाड़ी रोहतक ,झज्जर ,जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला केन्ट होकर चंडीगढ पहुंचेगी वापसी मे गाड़ी नः 20990 चंडीगढ से चलकर इसी रूट से वापस आयेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर द्वाराजल्द इसे शुरू करने की तारीख घोषित होने की संभावनाएं हैं। राजगढ विकास मंच अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................