रेतीले धोरों से शिक्षा की उड़ान तक: रवि (सिंटू) ओझा फाउंडेशन बना मांडल क्षेत्र में परिवर्तन का आधार

Mar 30, 2026 - 18:55
 0
रेतीले धोरों से शिक्षा की उड़ान तक: रवि (सिंटू) ओझा फाउंडेशन बना मांडल क्षेत्र में परिवर्तन का आधार

भीलवाड़ा। (बृजेश शर्मा) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का मांडल क्षेत्र, जो कभी सीमित संसाधनों और शैक्षणिक मार्गदर्शन के अभाव के कारण पिछड़ा माना जाता था, आज एक नई शिक्षा क्रांति का केंद्र बन रहा है। इस बदलाव की धुरी बना है रवि (सिंटू) ओझा फाउंडेशन ट्रस्ट, जिसने शिक्षा के साथ मानव सेवा को भी अपनी प्रमुख धारा बनाया है।
गणित और अंग्रेज़ी से डरने वाले बच्चों में जागा आत्मविश्वास
कुछ वर्षों पहले यहां के सरकारी स्कूलों में गणित और अंग्रेज़ी जैसे विषय बच्चों के लिए भय का कारण बने हुए थे। लेकिन गणित विषय में 52 वर्ष के अनुभव वाले डॉ. जे.पी.एन. ओझा के निर्देशन और फाउंडेशन के सतत प्रयासों ने यह स्थिति बदल दी।
‘प्री-असेसमेंट’ के माध्यम से बच्चों की कमज़ोरियों को समझकर खेल-आधारित शिक्षण पद्धति अपनाई गई। परिणामस्वरूप बच्चे कठिन गणितीय सवाल हल करने के साथ-साथ स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम के माध्यम से आत्मविश्वासपूर्वक संवाद कर रहे हैं।

कई विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा भी प्रदर्शित की है। बालिकाओं की बढ़ती ठहराव दर इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा व सुरक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक विश्वास विकसित हुआ है।
मानव सेवा में भी अग्रणी—लिरडिया गांव में चप्पल वितरण
इसी क्रम में फाउंडेशन ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए आज सुबह लिरडिया गांव की भील बस्ती में चप्पल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। तीखी धूप और तपती ज़मीन को देखते हुए किया गया यह प्रयास ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया।
कार्यक्रम में संरक्षक प्रो. जे.के. ओझा और अध्यक्ष डॉ. असीम सारस्वत की उपस्थिति में चप्पल वितरित की गई। इस सेवा कार्य में सुरेंद्र कुमार सोनी, महावीर प्रसाद सेठिया, अनिल कुमार बुलिया, बंसी दास वैष्णव, गंगा सिंह राठौड़, सुरेश भील सहित कई गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय योगदान दिया।
शिक्षा से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक—फाउंडेशन का विस्तृत विजन
फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा के साथ बच्चों और समाज की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी उतनी ही अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से संस्था शैक्षणिक सहायता, मौसमी राहत, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सेवा के विविध कार्य कर रही है।
संस्था का विजन केवल भीलवाड़ा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच की खाई को पाटना इसका लक्ष्य है। युवाओं को शिक्षित ही नहीं, रोजगार योग्य बनाना फाउंडेशन की प्राथमिकता है। मांडल से लेकर आसपास के गांवों तक शिक्षा और सेवा की यह प्रभा आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का कार्य कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................