रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन में नई कार्यकारिणी का विस्तार, सुनीता जिलाध्यक्ष नियुक्त

Mar 30, 2026 - 18:54
 0
रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन में नई  कार्यकारिणी का विस्तार, सुनीता जिलाध्यक्ष नियुक्त

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की संस्थापक अध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इस विस्तार में सुनीता कँवर राठौड़ को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवगठित टीम में संरक्षक के रूप में वनिता कँवर पंवार और चंदा कँवर गहलोत को शामिल किया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सीमा कँवर पंवार, आरती शेखावत और सोनम कँवर पंवार को सौंपी गई।
संगठन की मजबूती के लिए नीलम कँवर सोलंकी को महामंत्री, जबकि मोहिनी कँवर, पूजा कँवर पंवार और मंजू कँवर नाथावत को संगठन मंत्री बनाया गया है।
आर्थिक दायित्वों की जिम्मेदारी स्वीटी कँवर कानावत को कोषाध्यक्ष के रूप में दी गई।
प्रवक्ता पद पर सुनीता कँवर जादू तथा सांस्कृतिक मंत्री के रूप में मंजू कँवर सिसोदिया को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कांता कँवर सोलंकी को भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है।
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संस्थापक अध्यक्ष निशा कँवर गौड़ ने संगठन के उद्देश्यों, नियमों और सेवा भाव के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। संगठन विस्तार को महिला शक्ति के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................