मत्स्य यूनिवर्सिटी के कुल गुरु बने प्रो रमन कुमार दवे: प्रो. शील सिंधु पांडेय का कार्यकाल पूरा हो चुका
राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर में प्रो. रमन कुमार दवे कुलगुरु नियुक्त किया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर प्रो. रमन कुमार दवे को राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल ने राज्य सरकार के परामर्श से आदेश जारी किया है।
कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति प्रो. रमन कुमार दवे के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।
राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के कुलपति प्रो. शील सिंधु पांडेय का कार्यकाल विवादों और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच संपन्न हुआ। राज्यपाल द्वारा गठित कमेटी ने उन पर लगे अनियमितताओं के आरोपों की जांच की है। उनका कार्यकाल पूरा हो गया। 9 अप्रेल को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह भी है। उससे पहले प्रो पांडेय का कार्यकाल पूरा हो गया। अब नए कुलगुरु दवे आएंगे।