अलवर में 'लैब टेक्नीशियन दिवस' पर जकारिया जेनसन को दी श्रद्धांजलि, सटीक रिपोर्टिंग का लिया संकल्प

Apr 15, 2026 - 19:06
Apr 15, 2026 - 19:07
 0
अलवर में 'लैब टेक्नीशियन दिवस' पर जकारिया जेनसन को दी श्रद्धांजलि, सटीक रिपोर्टिंग का लिया संकल्प

अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ द्वारा बुधवार को सैटेलाइट हॉस्पिटल अलवर में 'लैब टेक्नीशियन दिवस' गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। सैटेलाइट चिकित्सालय की मदर हब लैब में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की 'अदृश्य शक्ति' कहे जाने वाले लैब टेक्नीशियनों के अतुलनीय योगदान को सराहा गया।
महापुरुष को नमन:- कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विकास भारद्वाज एवं लैब इंचार्ज कुंजबिहारी शर्मा ने कंपाउंड माइक्रोस्कोप के आविष्कारक जकारिया जेनसन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित तकनीकी स्टाफ ने विज्ञान जगत के इस महान व्यक्तित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वास्थ्य सेवा की 'मजबूत रीढ़': - समारोह में डॉ. रुचि मंगला, डॉ. शुभम बंसल और नर्सिंग अधीक्षक राकेश जैन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लैब टेक्नीशियन एक मजबूत रीढ़ की तरह हैं। उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट ही मरीज के इलाज की दिशा तय करती है। कार्यक्रम में सत्यभान मिश्रा, रेडियो ग्राफर बाबू लाल गुप्ता, रेणु तंवर, अमित, बिजेंद्र, अजय निरुका, चंद्रकांता और मनीष जैन सहित अनेक लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।
मरीज हित में संकल्प:- इस अवसर पर लैब में जांच की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने तथा नई तकनीकों को अपनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी लैब कर्मियों ने एक स्वर में मरीजों को पूरी निष्ठा के साथ 'सटीक और उत्कृष्ट जांच रिपोर्ट' उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
संघ के जिला प्रवक्ता अभिषेक शर्मा 'चितारी' ने संबोधित करते हुए कहा, "एक डॉक्टर का निदान हमारी रिपोर्ट से शुरू होता है। सफेद कोट पहनकर मानवता की सेवा करना ही हमारी असली पहचान है। हमें अपने प्रोफेशन पर गर्व है और हम मरीजों की मुस्कान के लिए निरंतर श्रेष्ठ कार्य करते रहेंगे।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है