लक्ष्मणगढ़ में भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Apr 6, 2026 - 19:23
 0
लक्ष्मणगढ़ में भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस  हर्षोल्लास के साथ मनाया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन )भाजपा मंडल लक्ष्मणगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना 47 वा दिवस मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट के नेतृत्व में मनाया गया। रामबाबू शर्मा बूथ अध्यक्ष ने बताया कि कस्बा लक्ष्मणगढ़ में भाजपा पार्टी का  स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय लक्ष्मणगढ़ में मनाया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।उसके पश्चात कार्यकर्त्ताओं द्वारा पार्टी की रीति नीति को लेकर अपने अपने विचार रखे गए। तथा संजीव कटारा के द्वारा बताया गया कि पार्टी मां हैं और मां का संबंध आत्मा से और विचारों से जुड़ता हैं।भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी विचार के आधार पर बनी हैं।
इस दौरान भूपेंद्र राघव,प्रमोद बोहरा,सतीश बसवाल, रवि प्रजापत,राजू आजाद,त्रिलोक मीना,सुभाष मीना,जलसिंह चौधरी, मुस्ताक खान,सुमन तिवाड़ी,त्रिलोक शैदावत, योगेश चौधरी,कपिल शर्मा,तनु प्रताप सिंह,दातार सिंह,मनीष, रामबक्स प्रजापत एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................