भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम (अधिक) मास के भव्य आयोजन हेतु तैयारी बैठक संपन्न; 3 मई को सर्व हिंदू सनातन समाज की महाबैठक का आह्वान

Apr 25, 2026 - 14:35
 0
भीलवाड़ा में पुरुषोत्तम (अधिक) मास के भव्य आयोजन हेतु तैयारी बैठक संपन्न; 3 मई को सर्व हिंदू सनातन समाज की महाबैठक का आह्वान

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 17 मई से प्रारंभ होने वाले पुरुषोत्तम मास को शहर में बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को व्यापक और सफल बनाने के लिए 3 मई 2026 रविवार को सायं 5 बजे नगर के सर्व हिन्दू सनातन समाज की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में नगर के संतजन, मातृशक्ति, युवाशक्ति, भजन मंडलियां, सेवादार, सभी सामाजिक संस्थान एवं सहयोगियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। आश्रम प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

  • अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का धार्मिक महत्व

इस महीने को भगवान श्री हरि विष्णु (पुरुषोत्तम) को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस मास में किए गए जप, तप, दान और पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। यह आत्मशुद्धि, साधना और आध्यात्मिक उन्नति का श्रेष्ठ समय होता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................