गैस रिसाव से लगी भीषण आग से घर और छप्परपोश में लगी आग; लाखों का सामान जला, 3 भैंसें झुलसीं

Apr 25, 2026 - 14:47
 0
गैस रिसाव से लगी भीषण आग से घर और छप्परपोश में लगी आग; लाखों का सामान जला, 3 भैंसें झुलसीं

नदबई (भरतपुर) नदबई के नगला मई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घरेलू सामान जल गया और तीन भैंस भी चपेट में आ गई।

घटना शुक्रवार देर शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार, नगला मई निवासी सोनू पुत्र बाबूलाल के घर उनकी बहन आई हुई थी। वो परिवार के लिए खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ और आग लग गई

आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग पास के छप्परपोश तक फैल गई, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

इस भीषण आग में स्कूटी, बाइक, करीब 100 मन तूरा, 10 बोरी सरसों, 60 मन गेहूं, 15 कट्टा बाजरा, 2 संदूक सहित संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 50 हजार रुपए की नकदी जलकर राख हो गई। इसके अलावा घर का अधिकांश घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

हादसे में 3 भैंसे भी आग की चपेट में आकर झुलस गईं, जिससे पशुपालक परिवार को अतिरिक्त नुकसान झेलना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही नदबई नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी भरत सिंह और शुभम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।

तहसीलदार तरुण कुमार ने बताया- इस आगजनी में पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। मौके पर टीम भेजकर जांच पड़ताल कराई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना जीवन पटरी पर ला सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................