कठूमर में रविवार को आयोजित होगा विशाल निःशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर; एम्स दिल्ली के पूर्व डॉक्टर देंगे सेवाएँ

Apr 25, 2026 - 16:50
 0
कठूमर में रविवार को आयोजित होगा विशाल निःशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर; एम्स दिल्ली के पूर्व डॉक्टर देंगे सेवाएँ

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे में रविवार को क्षेत्र के गांव रानोता निवासी जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक चौधरी अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे। एमबीबीएस, डीएनबी (ऑर्थो) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षित डॉ. चौधरी सीनियर ट्रॉमा एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन हैं तथा पूर्व में एम्स दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर रह चुके हैं।
डॉ. चौधरी द्वारा घुटनों का दर्द, गठिया (आर्थराइटिस), कमर दर्द, साइटिका, किसी भी प्रकार के फ्रैक्चर, गर्दन दर्द, एड़ी का दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव एवं बच्चों में हड्डियों के टेढ़ेपन जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ उपचार किया जाएगा।
यह चिकित्सा शिविर दिनांक 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। मरीज सरकारी अस्पताल के सामने स्थित सुभाष फार्मेसी, कठूमर पर पहुंचकर परामर्श ले सकते हैं। अधिक जानकारी एवं संपर्क हेतु मोबाइल नंबर 7357139508 एवं 01492-299020 पर संपर्क किया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................