लक्ष्मणगढ़ में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान: ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर लिया कुप्रथा मिटाने का संकल्प, शिव शिक्षा समिति द्वारा पोस्टरों के माध्यम से किया गया जागरूक

Apr 25, 2026 - 18:32
 0
लक्ष्मणगढ़ में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान: ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर लिया कुप्रथा मिटाने का संकल्प, शिव शिक्षा समिति द्वारा पोस्टरों के माध्यम से किया गया जागरूक

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से शिव शिक्षा समिति  द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत ब्लॉक लक्ष्मणगढ़ ग्राम पंचायतों में पोस्टर के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। तथा ग्रामीणों से हस्ताक्षर करवाकर बाल विवाह न करने का संकल्प दिलाया गया।
 कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना देता है और यह कानूनन अपराध भी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा दें और सही उम्र में ही विवाह करें।
अभियान के दौरान महिलाओं, युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाल विवाह के खिलाफ अपनी सहमति जताई। ग्रामीणों ने पोस्टर पर हस्ताक्षर कर यह वचन दिया कि वे अपने परिवार और समाज में बाल विवाह को बढ़ावा नहीं देंगे।
शिव शिक्षा समिति राणोली के इस बाल विवाह रोकथाम प्रयासों की ग्रामीणों ने सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर पंचायत के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................