समाजसेवी स्वर्गीय माली देवी यादव की 22वीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों का आयोजन; जयपुर में वृद्धजनों को कराया भोजन, उदयपुरवाटी में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

Apr 25, 2026 - 18:35
 0
समाजसेवी स्वर्गीय माली देवी यादव की 22वीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्यों का आयोजन; जयपुर में वृद्धजनों को कराया भोजन, उदयपुरवाटी में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

उदयपुरवाटी/पचलंगी (सुमेरसिंह राव) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी निवासी एवं जाने-माने समाजसेवी स्वर्गीय छोटेलाल यादव की धर्मपत्नी स्वर्गीय माली देवी यादव की 22वीं पुण्यतिथि शनिवार को सेवा संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर यादव परिवार द्वारा जयपुर और उदयपुरवाटी में विभिन्न सामाजिक सरोकारों के कार्य किए गए।

 पुण्यतिथि के अवसर पर जयपुर स्थित कालवाड़ रोड पर आनंद कुंज आश्रम में वृद्धजनों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। स्वर्गीय छोटेलाल यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव एवं महावीर यादव ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वृद्धजनों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए यादव परिवार द्वारा जीव-दया की दिशा में कदम उठाते हुए उदयपुरवाटी के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। वीरेंद्र यादव ने बताया कि माताजी की स्मृति में हर वर्ष इस तरह के सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जा सके।

पचलंगी के समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने स्वर्गीय माली देवी को नमन करते हुए कहा कि वे बहुमुखी प्रतिभा की धनी और ममतामयी व्यक्तित्व वाली महिला थीं। उन्होंने कहा कि उनके पुत्रों द्वारा पचलंगी क्षेत्र में निरंतर समाज सेवा के कार्य करवाए जा रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर यादव परिवार के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्धजन और समाज सेवी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................