गौ सम्मान अभियान को लेकर मालाखेड़ा मे उपखण्ड अधिकारी को राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Apr 27, 2026 - 17:50
 0

मालाखेड़ा (अलवर/ अनिल गुप्ता)  राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत आज मालाखेड़ा उपखंड मुख्यालय पर सैकड़ों गौ भक्तों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान तुलसीदास नावलिया (प्रशासक, पृथ्वीपुरा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा अलवर दक्षिण) के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी (SDM) नवज्योति कांवरिया को राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से गौ भक्तों ने पुरजोर मांग की कि गौ माता को अविलंब 'राष्ट्र माता' और 'राष्ट्रीय धरोहर' का दर्जा दिया जाए। साथ ही, देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कड़ा केंद्रीय कानून बनाने और गौ संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाने की अपील की गई।

इस अवसर पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों गौ प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशाल साहू (मंडल अध्यक्ष), शिवचरण शर्मा, गजेंद्र पारीक, गिर्राज चौहान, मातादीन खटिक और रत्तीराम गुर्जर सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

अभियान को कानूनी जगत का भी व्यापक समर्थन मिला, जिसमें इंद्रजीत सिंह एडवोकेट, देवेंद्र प्रधान एडवोकेट, तेजसिंह एडवोकेट और सतीश शर्मा एडवोकेट ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही सावन प्रजापत, विश्वेन्द्र जाट, बिजेंद्र कोठारी, रोहित पटेल, मनीष जैमन, राहुल जांगिड और गौरव सोलंकी सहित भारी संख्या में युवाओं ने गौ सेवा का संकल्प दोहराया।

 तुलसीदास नावलिया ने कहा कि यह अभियान गौ माता के सम्मान को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है और जब तक सरकार इस पर ठोस निर्णय नहीं लेती, जनजागरण अभियान जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................