खैरथल में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दिहाड़ी मजदूरों की मौत, परिजनों में कोहराम

Apr 27, 2026 - 17:54
 0
खैरथल में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दिहाड़ी मजदूरों की मौत, परिजनों में कोहराम

अलवर/खैरथल (अनिल गुप्ता) खैरथल थाना क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने काम पर जा रहे दो मजदूरों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में घायल दोनों युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैरथल के वार्ड नंबर 8 निवासी शहीद उमर (25 वर्ष) और सतीश (30 वर्ष) सोमवार सुबह अपने घर से मजदूरी के लिए निकले थे। खैरथल क्षेत्र में ही एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीरर्रोप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

एक साथ दो युवकों की मौत की खबर से वार्ड नंबर 8 और पूरे खैरथल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................