किशनगढ़ बास में गो सम्मान हेतु रैली, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग तेज
खैरथल (हीरालाल भूरानी) कस्बे में सोमवार को ‘गो सम्मान’ एवं गौ संरक्षण के लिए शांतिपूर्ण कीर्तन और रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साधु-संतों के सानिध्य में बड़ी संख्या में गौ रक्षक एवं सर्व समाज के लोग शामिल हुए।
रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें “गो सम्मान हमारा अभिमान” और “गौ सेवा ही परम धर्म है” जैसे नारों के साथ जनजागरण किया गया। इसके बाद प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग की।
वक्ताओं ने गौ संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए इसे सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी बताया। आयोजकों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


