अग्रसेन महिला महाविद्यालय खेरली की छात्राओं ने संभाली पक्षियों की जिम्मेदारी; परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ अभियान की हुई शुरुआत

Apr 30, 2026 - 21:24
 0
अग्रसेन महिला महाविद्यालय खेरली की छात्राओं ने संभाली पक्षियों की जिम्मेदारी;  परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ अभियान की हुई शुरुआत

खेरली (दिनेश लेखी) गर्मी का मौसम शुरू होते ही जहां इंसानों के लिए पानी और भोजन की समस्या बढ़ जाती है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए यह संकट और भी गंभीर रूप ले लेता है। इसी संवेदनशील मुद्दे को ध्यान में रखते हुए अग्रसेन महिला महाविद्यालय, खेरली की एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं ने “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान की शुरुआत की।
इस अभियान का शुभारंभ शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, मंत्री अजीत गोयल एवं कोषाध्यक्ष हेमचंद गुप्ता के सान्निध्य में किया गया। अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, बाजारों तथा महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए, ताकि उन्हें भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध कराया जा सके।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बनवारी लाल उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि बढ़ते तापमान के बीच पक्षियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नेहा गोयल ने बताया कि एनएसएस का उद्देश्य केवल समाज सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं की भलाई भी इसका अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जीवों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी संतोष शर्मा एवं सौरभ अग्रवाल ने आमजन, संस्थाओं और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने घरों और आसपास परिंडे लगाकर नियमित रूप से उनमें पानी भरें, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को राहत मिल सके और यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले सके। इस दौरान स्वयंसेविकाएं शालू, शैली, ज्योति, भूमिका, कीर्ति, नीतू, चंचल सहित जगदीश सैनी, राधेश्याम सैनी और फौरन सिंह भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................