पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह सूपा की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया
भरतपुर ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल): क्षेत्र के सूपा गांव में पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह सूपा की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया।जो एक बड़े सियासी शक्ति प्रदर्शन के रूप में नजर आया। उक्त आयोजन में जनप्रतिनिधियो ने न केवल दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी बल्कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार भी किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कार्यकर्ताओं ने वैर-बयाना मार्ग पर जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया तथा इस दौरान मंच पर कांग्रेस की एकजुटता नजर आई, जहां प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री अशोक चांदना, सांसद संजना जाटव, भजनलाल जाटव आदि एक साथ दिखाई दिए।
प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत और अन्य वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास में बृजेंद्र सिंह सूपा के अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए उन्हें जन-जन का नेता बताया। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ और नेताओं के तीखे तेवरों ने क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत सक्रियता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया।


